Terms

ज्वाइन कैसे करें -

हमारे किसी भी प्रोडक्ट को पसन्द करने के बाद आपको उस प्रोडक्ट के बराबर की राशि कैश/डी.डी. कम्पनी के बैंक एकाउंट में जमा करानी होगी। जिसका विवरण कम्पनी की ब्रोचर पर उपलब्ध है। ब्रोचर में दिये गये एकाउंट के अतिरिक्त किसी अन्य एकाउंट में जमा राशि मान्य नहीं होगी तथा कम्पनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। आपको प्रत्येक दशा में कम्पनी के अधिकृत खाते में ही अपनी धनराशि जमा करनी है तथा अपने पे–स्लिप को सुरक्षित रखना है। जमा करने के पश्चात् पे–स्लिप को निम्न जानकारी के साथ जैसे

  • ज्वाइन करने वाले ग्राहक का नाम ,
  • पिन किस कस्टमर आई0डी0 पर भेजी जाएगी,
  • प्रोडक्ट का नाम,
  • मोबाइल नम्बर (अति आवश्यक),
  • पैन नम्बर ( यदि उपलब्ध हो तो ),
  • वर्तमान कस्टमर आई0डी0 (यदि ग्राहक पूर्व में भी ए वी आर एम आई0डी0 ले चूका हो तो ),
  • ए वी आर एम आई0डी0 जिसपर आर आई पी का रिवार्ड गिना जायेगा (यदि प्रोडक्ट आर आई पी है तो ),
  • ए वी आर एम आई0डी0 जिसपर आर ओं सी का रिवार्ड गिना जायेगा (यदि प्रोडक्ट आर ओं सी है तो ),
  • इस व्यवसाय को किस मेम्बर ने दिया है उसकी ए वी आर एम आई0डी0.

कम्पनी के फैक्स नं . 0522-4081535 या या कंपनी की शाखा में देना होगा । आपके द्वारा भेजी गयी समस्त जानकारी को सत्यापित करने के 4 घण्टे के अन्दर पिन भेज दी जायेगी। यदि कम्पनी के एकाउंट में जमा होने वाली धनराशि किसी रजिस्टर्ड मेम्बर द्वारा जमा करायी गयी है, तो कम्पनी यह पिन उस मेम्बर के कस्टमर आई0डी0 पर भी भेजी जा सकती है । ज्वाइन करते समय आपसे विनम्र निवेदन है की ग्राहक का सही मोबाइल नम्बर प्रदान करे तथा किसी भी स्थिति में वर्तमान मेम्बर अपना नम्बर न डाले. ज्वाइन करने के बाद यदि मेम्बर का मोबाइल नम्बर बदल गया है तो कृपया इसकी सूचना कम्पनी को प्रदान करने की कृपा करे

रजिस्ट्रेशन फार्म कैसे भरें –

आपको अपनी अपलाइन के कस्टमर आई0डी0 के माध्यम से या हमारी शाखा से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात् आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आपकी कस्टमर आई0डी0 व पासवर्ड आपको प्राप्त हो जायेंगे।

के.वाई.सी. नो योर कस्टमर या अपने उपभोक्ता की पहचान डाक्यूमेंट -

भारत सरकार के नियमानुसार आपको ज्वाइन करने के 15 दिनों के अन्दर कम्पनी के हेड आफिस के पते पर अपने निम्न दस्तावेज को भेजना अनिवार्य है।
1. जल्दी ही खिंचवाया गया पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ।
2. पहचान प्रमाणपत्र ( वोटर आई0डी0/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/राशन कार्ड/बैंक पासबुक/कर्मचारी पहचान पत्र )
3. आवास प्रमाणपत्र ( वोटर आई0डी0/पासपोर्ट/राशन कार्ड/बैंक पासबुक )
4. आयु प्रमाणपत्र ( वोटर आई0डी0/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/हाईस्कूल मार्कशीट/जन्म प्रमाणपत्र )

बैंक एकाउंट डिटेल -

कोरियर तथा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने में होने वाली देरी तथा बैंक द्वारा चेक की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कम्पनी ने यह निर्णय लिया है कि कम्पनी के सभी रजिस्टर्ड मेम्बर्स को निम्न दस्तावेज भी के0वाई0सी0 डाक्यूमेंट के साथ भेजने होंगे –
1. बैंक एकाउंट नम्बर ( कोर बैंकिंग नम्बर )
2. एक निरस्त चेक लीफ जिस पर कोर बैंकिंग एकाउंट नम्बर स्पष्ट रूप से अंकित हो।
3. यदि किसी के पास चेक बुक उपलब्ध नहीं है तो उस दशा में वह व्यक्ति अपने पासबुक को बैंक से लेटेस्ट अपडेट कराके उसकी सत्यापित छायाप्रति भी भेज सकता है।
उपरोक्त सभी दस्तावेज के प्राप्त होने के बाद आपके आई0डी0 पर यदि कोई आय बनती है तो आय बनने के 72 घण्टों के अन्दर वह धनराशि आपके द्वारा बताए गये कोर बैंकिंग एकाउंट नम्बर पर जमा करा दी जाएगी।
4. बैंक एकाउंट की डिटेल नहीं भेजने की स्थिति में आपकी किसी भी प्रकार की बनने वाली आय को आपको नहीं भेजा जायेगा

आय प्राप्त करने के सम्बन्ध में विवरण – 1. बाइनरी आय -

दिनांक १ दिसम्बर २०१० से लागु नए नियम के आधार पर बाइनरी की गणना नए मेम्बर के लिए तभी शुरु होगी जब वो खुद के रेफरेंस से २ आई0डी0 अपने लेफ्ट और राईट लेग में लायेंगे. इसकी गणना के सम्बन्ध में निम्न कैटेगरी लागू होती है -
A. जिस मेम्बर की कम्पलीट के० वाई० सी० + बैंक डिटेल (सी० बी० एस० एकाउंट) कंपनी में जमा है उनके बाइनरी की गणना माह में ९, १६, २५ व ३० तारीख को की जाएगी तथा बनी हुई राशी उनके एकाउंट में ७२ घंटे के अन्दर क्रेडिट कर दी जाएगी
B. जिन मेम्बर की के० वाई० सी० तो जमा है पर उनका बैंक एकाउंट नंबर नॉन सी० बी० एस० है उनके बाइनरी आय की गणना माह में १६ व ३० तारीख को की जाएगी तथा गणना के ५ दिन के अन्दर उनके आय की चेक उनके दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से भेज दी जाएगी
C. जिन मेम्बर की के० वाई० सी० व बैंक नंबर दोनों उपलब्ध नहीं हैं उनकी बनने वाली आय तब तक होल्ड रहेगी जब तक वो अपना के० वाई० सी० व बैंक एकाउंट नंबर (सी० बी० एस०) कंपनी पर न जमा करा दें

2. पॉवर ऑफ़ स्पील

इस इनकम की गणना माह में एक बार दिनांक १ तारीख को की जाएगी .

  • सभी नए मेम्बर को दो डैरेक्ट रेफेरेंस देने के बाद ही स्पील की सुविधा मिलेगी .
  • स्पील सीधे आउटर लेग में ही डाला जा सकता है
  • आपकी स्पील इनकम तब तक जारी रहेगी जब तक आपके नीचे कोई नया मेम्बर स्पील न डाल दे
3. डायरेक्ट इनकम

डैरेक्ट इनकम के लिए कम से कम आपका दो डैरेक्ट रेफरेंस जरुरी है
- डैरेक्ट इनकम प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 300 PV या उससे अधिक की सिंगल आई0डी0 अपने या किसी के भी लेग में डैरेक्ट रेफरेंस के द्वारा लगानी होगी. उस स्थिति में आपको उस इन्वेस्टमेंट का कमीसन दिए गए चार्ट के अनुसार प्राप्त होगा.
यह इनकम मात्र ३ प्रोडक्ट द्वारा ही बनती है

1- AVSP(RE-6) 2- AVROC36 3- AVROC60

PV RANGE % Commission
300 PV - 416 PV 1.50%
417 PV - 833 PV 2 %
834 PV & above 3%

सबसे पहले हम PV की गणना करेंगे . प्राप्त PV का चार्ट के अनुसार % निकालने के बाद उसका गुरा 120/- के साथ करेंगे. जो भी इनकम आएगी वही आपकी डायरेक्ट इनकम होगी डैरेक्ट इनकम की गणना प्रत्येक माह की 1 तारीख को की जाएगी .

4. रायल्टी -

जो भी QUALIFY मेम्बर है उनकी रोयल्टी की गणना प्रत्येक माह की १ तारीख को की जाएगी तथा बनी हुई आय को उनके एकाउंट में ( यदि के० वाई० सी० व बैंक डिटेल जमा है) या उनके पते पर भेज दी जाएगी (यदि के० वाई० सी०+नॉन सी० बी० एस० बैंक डिटेल है) यदि मेम्बर की के० वाई० सी०+एकाउंट डिटेल कंपनी के पास उपलब्ध नहीं है उस स्थिति में उसकी रोयल्टी उसको नहीं भेजी जाएगी

5- आल टाइम हिट रिवार्ड

आल टाइम हिट रिवार्ड की गणना जोइनिंग डेट से नब्बे दिनों के भीतर की जाएगी. हर मेम्बर को ज्वाइन करने के बाद नब्बे दिनों का अवसर प्राप्त होगा. नब्बे दिनों के बाद उसकी गणना पुनः शुरू हो जाएगी. रिवार्ड वितरण की सूचना रिवार्ड तिथि समाप्त होने के बाद प्राप्त होगी

6. डबल बोनस रिवार्ड -

डबल बोनस रिवार्ड का वितरण के लिए कंपनी ने विशेष नियम लागु किया है जिसकी जानकारी कंपनी हेड आफिस से प्राप्त की जा सकती है

7. स्पेशल रिवार्ड –

इस रिवार्ड की गणना वर्ष में एक बार की जाएगी तथा उसी अनुसार रिवार्ड वितरित किया जायेगा.

टी० डी० एस० तथा अन्य चार्जेस

सभी आय राशी में PAN कार्ड देने की स्थिति में 10% तथा न देने की स्थिति में 20% का टी० डी० एस० तथा 2% अन्य चार्जेस काटा जायेगा.

रिवार्ड से सम्बंधित कटौती -

कम्पनी दिए गए रिवार्ड मूल्य से १०% सर्विस चार्जेस काटेगी. रिवार्ड से किसी भी प्रकार के टी. डी .एस. की कटौती नहीं होगी.

कम्पनी के नियम व शर्त–

1- कोई भी ए वी आर एम आई0डी0 स्थानान्तरणीय नहीं है .
2- एक कस्टमर आई डी पर केवल तीन आई डी ही प्राप्त हो सकती है तथा यह सुविधा 8 मार्च 2012 तक ही उपलब्ध है. उक्त तिथि के बाद किसी भी मेम्बर को 300 PV तक के निवेश पर सिर्फ एक आई डी डी जाएगी. यदि वो कस्टमर 300 PV से ज्यादा निवेश करता है तो कंपनी के नियम के अनुसार उसको दूसरी आई डी डी जा सकती है जिसकी जानकारी कंपनी हेड ऑफिस द्वारा प्रदान की जाएगी.
3- 1 November 2011 से कंपनी ने किसी भी दसा में तीन से अधिक ए वी आर एम आई0डी0 एक कस्टमर आई डी पर देना बंद कर दिया है. इस तिथि के बाद यदि तत्थ्यो को छुपाकर वर्तमान मेम्बर नई कस्टमर आई डी लेता है उस दसा में उसकी आई डी ब्लाक कर दी जाएगी और इस कार्य द्वारा हुए नुकसान का आकलन करने के बाद हुए नुकसान की भरपाई कंपनी उसके मचुरिटी में से या इस कार्य को करने वाले मेम्बर के मचुरिटी या इनकम से करेगी.
4- ए वी आर एम आई0डी0 का फुल पेमेंट मेम्बर को मिलने के बाद वो आई0डी0 ब्लाक कर दी जाएगी तथा उस पर किसी प्रकार की कोई भी इनकम नहीं बनेगी.
5- कोई भी क्रास लाइन करते हुए पाया गया तो उस ए वी आर एम आई0डी0 से सम्बंधित किसी भी प्रकार का निर्णय कंपनी के मैनेजमेंट द्वारा किया जाएगा .
6- कम्पनी द्वारा कोई भी रिवार्ड या आय समायोजित नहीं होगी। यदि किसी आकस्मिक स्थिति में आय या रिवार्ड को समायोजित कराया जा रहा है तो उस समायोजित होने वाली राशि पर 20% चार्जेस देय होगा।
7- यदि कोई ए वी आर एम आई0डी0 होल्डर किसी भी प्रकार से किसी अन्य कम्पनी में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी ए वी आर एम आई0डी0 तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उसे प्राप्त होने वाले समस्त लाभ समाप्त कर दिये जाएंगे।
8- यदि किसी ए वी आर एम आई0डी0 धारक का पैन नम्बर गलत पाया जाता है तो उस दशा में उस आई0 डी0 की सारी आय पर तत्काल रोक लगा दी जायेगी.